सब सुर बसते हैं
एक दरस की चाह में
नैनं तरसे हैं
सिर पर मोर पंखी
वाणी से अमृत् छलके हैं
ऑखो में साजे तेज
मुस्कान् में तारे सजते हैं
वृंदावन् के कण कण में
सॉवरे बसते हैं
नटखट हैं चक्र-धारी
लीला-धर प्रेम से मिलते हैं
माखन रुपी प्रसाद की चाह में
दर बदर जिंदगी भटके हैं
सॉवरे की बनसी में
सब सुर बसते हैं
एक दरस की चाह में
नैनं तरसे हैं
विपिन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें