शनिवार, जुलाई 17, 2010

कलम से

जिंदगी का नाता जुडा हैं कलम से      
विश्वास का धागा बंधा हैं कलम से
भावनाओं के चित्रो को
रंग मिला हैं कलम से
मेंरी सोच का उदय
हुआ हैं कलम से
अब ख्यालो की दुनिया
रोशन हैं कलम से
सपनो को लगे हैं पंख
विचारो का विकास हुआ हैं कलम से
दुखो,परेशानियों,पीडा की धूप में
वट वृक्ष की छाया का अनुभव
मिला हैं कलम से
विरानियों,तनहाइयों में
दोस्ती का साथ मिला हैं कलम से
जिंदगी का नाता जुडा हैं कलम से 
विश्वास का धागा बंधा हैं कलम से

                              विपिन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रदूषण नियंत्रण

आजकल उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया हैं और अगर ये कहे कि ये सिर्फ दिल्ली या उससे जुड़े हुए राज्यो तक सीमित हैं तो कहना गलत होगा ।...