गुरुवार, जून 09, 2011

अब तो कुछ करना होगा ।


भ्रष्टाचार आज भारत के लिये एक ऐसी चुनौती बन गया है जिससे हम सब भारत वासियों को मिल कर लडना होगा। श्री अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के संघर्ष मे हम सब को भी उनका साथ देना चाहिए। हम सब को मिल कर भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज उठानी चाहिए। हमारा आने वाला कल हमारे आज के उठाये कदमों से सवर सकता है। यदि हम भ्रष्टाचार को जड से उखाड फेंकने की शपथ ले  और अपना योगदान दे तो हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित और आने वाली पीडी का भविष्य उज्जवल होगा।


आजादी के 64 वर्षो के बाद भी आज हमारा भारत भ्रष्टाचार की गुलामी से लड रहा है। हमारे भारत की असली आजादी हमे भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के बाद ही मिलेगी। भ्रष्टाचार लकडी मे लगे उस दीमक की तरह है जो लकडी को खोखला कर देती है। भ्रष्टाचार आज भारत को खोखला करता जा रहा है। अपने भविष्य और अपनी भावी पीडी के अस्तित्व के लिये हमे आज भ्रष्टाचार से दो चार होना पडेगा।

आशा करता हू सभी भारत वासी भ्रष्टाचार के खिलाफ़ एक जुट होकर अपने भारत कि रक्षा करेंगे।


भारत माता की जय।

प्रदूषण नियंत्रण

आजकल उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया हैं और अगर ये कहे कि ये सिर्फ दिल्ली या उससे जुड़े हुए राज्यो तक सीमित हैं तो कहना गलत होगा ।...